बड़ा(हमीरपुर)। बिलकेश्वर महादेव सुधार सभा बटाली बड़ा की बैठक रविवार को प्रधान हरीश चंद स्याल की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित हुई। इसमें सुधार सभा के सदस्य, पंचायत के सदस्य तथा स्थानीय गांववासियों ने भाग लिया। बैठक में पिछले तीन वर्षों के कार्यों और लेखा-जोखा पर चर्चा की गई। बताया गया कि तीन साल में एक मैदान का निर्माण, डंगों का निर्माण, मंदिर परिषद में टाइल, ग्रिल का कार्य करवाया गया है। वहीं, धार्मिक कार्यों के आयोजन को लेकर गांववासियों ने कमेटी की प्रशंसा की। सभा सचिव हंसराज ने कहा कि आने वाले समय में जनसहयोग, पंचायत के सहयोग से और कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान सभा के कोषाध्यक्ष सुदर्शन जरियाल ने पिछले तीन वर्षों का लेखा-जोखा रखा। इसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया। बैठक में अगले तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सर्व सहमति से किया गया। प्रधान कृष्णा प्रसाद चौधरी, उप प्रधान दौलत राम स्याल एवं राजकुमार धीमान, सचिव हंसराज ठाकुर, उपसचिव सुरेश कुमार स्याल, किशोरी लाल चौधरी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन जरियाल, कैशियर रघुवीर सिंह सनोरिया, अमरनाथ धीमान इत्यादि चुने गए।