फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टीबी मुक्त हुई कोट लांगसा पंचायत

Thu, 08 May 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कोट लांगसा को हाल ही में टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि पर भोरंज के खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ललित कालिया ने पंचायत प्रधान व उपप्रधान अमृत लाल शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान बीएमओ ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायत ने समय पर जांच, दवा वितरण और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से टीबी के खिलाफ बेहतरीन कार्य किया है। जिसका परिणाम सभी के सामने है। प्रधान ने इस सफलता का श्रेय ग्रामवासियों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिया। खंड स्वास्थ्य अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि अन्य पंचायतों को भी इस तरह कार्य करना चाहिए ताकि जिला टीबी मुक्त बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें