फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बास्केटबाल में किन्नौर, हैंडबाल में ऊना प्रथम

विज्ञापन
सुजानपुर स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्र मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता हमीरपुर की टीम को सम
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित अंडर-14 छात्र मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन पर उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने वाला ही महान खिलाड़ी बनता है। प्रधानाचार्य रतन चंद ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 547 खिलाड़ियों ने बास्केटबाल, हैंडबाल, हॉकी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बास्केटबाल में किन्नौर प्रथम, हमीरपुर द्वितीय और ऊना तृतीय, हैंडबाल में ऊना प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और हमीरपुर तृतीय जबकि फुटबाल में सिरमौर प्रथम, हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, वासुदेव शर्मा, एसडीएम सुजानुपर राकेश शर्मा, तहसीलदार अशोक पठानिया, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें