फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में ऊल-जुलूल लिखने वालों से रखें दूरी : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर में बुद्धिजीवी सम्मेलन में की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा हमीरपुर की ओर से बुद्धिजीवी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को हमीरपुर मुख्यालय के निजी होटल में किया गया। जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा इस सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में मुख्य रूप से श्रीनैना देवी के विधायक एवं प्रदेश के प्रमुख प्रवक्ता रणधीर शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सोशल मीडिया में ऊल-जुलूल लिखने वालों से दूरी बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इसमें किसी भी तरह का अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस बुद्धिजीवी सम्मेलन में लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के बजट पर चर्चा में दिए भाषण की सराहना की। इस भाषण में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को खूब घेरा था। इसका एक प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया। मुख्य वक्ता रणधीर शर्मा ने केंद्र सरकार के बजट पर चर्चा की। सम्मेलन में पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व विधायक का कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक का उर्मिला ठाकुर, प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, प्रदेश से मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त, महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू, उपाध्यक्ष वीना कपिल, उषा बिरला, पांच मंडलों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष, जिला के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें