फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में कायाकल्प की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कायाकल्प की टीम निरीक्षण करती हुए।स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शनिवार को कायाकल्प की टीम ने अस्पताल में निरीक्षण किया। एमओएच (मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ) डॉ. हरी राम और गुणवत्ता सलाहकार डॉ. अकांक्षा, डीडीयू अस्पताल शिमला ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जांच की। इस दौरान कायाकल्प की टीम के साथ डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कार्यकारी एमएस डॉ. अनिल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एमओएच (मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ) डॉ. हरी राम व गुणवत्ता सलाहकार डॉ. अकांक्षा ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सफाई, आउटडोर, इनडोर सभी सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन


अस्पताल में वार्डों में क्या सुविधा होनी चाहिए तथा क्या उपलब्ध करवाई जा रही हैं, इसकी विस्तृत रिपोर्ट इस टीम ने बनाई। वहीं अस्पताल मेें सफाई, नर्सों की कार्यप्रणाली, मरीजों के लिए किए जा रहे कार्य, भोजन, रसोई की व्यवस्था आदि की इस दो सदस्यीय टीम ने रिपोर्ट बनाई। अब रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। कायाकल्प योजना के तहत टीमेें हर अस्पताल में जांच करती हैं तथा इसी के आधार पर जिस अस्पताल में प्रबंधन व सेवाएं आदि बेहतरीन होती हैं उन्हें बाद में सम्मानित किया जाता है। इस बारे में कार्यकारी एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि कायाकल्प की टीम ने अस्पताल में निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था सही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें