फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कार्तिक और अंशिका कुमारी प्रथम

विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपिनदेशक कार्यालय में सुरक्षित भवन निर्माण पर आयोजित जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में शनिवार को जिला स्तरीय सुरक्षित भवन निर्माण मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डिप्टी डीओ ओंकार भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में छह शिक्षा खंडों से कुल 12 मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ का विद्यार्थी कार्तिक प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू की छात्रा दिया कुमारी द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी का विद्यार्थी रिजुल कश्यप तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह उच्च स्कूल वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला कक्कड़ की छात्रा अंशिका कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कटोच, रश्मि ठाकुर भौतिक विज्ञान प्रवक्ता, संजीव कुमार विज्ञान स्नातक व राजेश गौतम जिला विज्ञान पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें