फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में कन्या हमीरपुर, खो-खो में कुठेड़ा स्कूल विजेता

विज्ञापन
डिडवीं स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 वर्ग की कबड्डी में विजेता हमीरप
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलो भार वर्ग में मुस्कान बनीं विजेता
विज्ञापन

डिडवीं में आयोजित अंडर-17 और 19 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में आयोजित अंडर-17 और 19 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य शैली शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने शाॅल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में सिलेक्टड नादौन और टौणीदेवी की टीम विजेता, कबड्डी में कन्या स्कूल हमीरपुर, खो-खो में कुठेड़ा स्कूल, बैडमिंटन में कन्या स्कूल हमीरपुर, योग में चौरी स्कूल और कुश्ती में डिडवीं की टीम विजेता रही। वहीं, अंडर-17 वर्ग वॉलीबाल में उच्च विद्यालय धिरवीं, कबड्डी में चमियाणा, बैंडमिंटन में सनराइज पब्लिक स्कूल सोहारी की टीम विजेता रही। अंडर-19 वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किलो भार वर्ग में मुस्कान, 53 किलोभार वर्ग में संगीता, 55 किलोभार वर्ग में रिंकी, 57 किलोभार वर्ग में वंशिका, 59 किलोभार वर्ग में खुशी, 62 किलोभार वर्ग में दीक्षा, 65 किलोभार वर्ग में अक्षरा, 68 किलोभार वर्ग में तृप्ता, 72 किलोभार वर्ग में मुस्कान और 76 किलोभार वर्ग में मीनाल प्रथम स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेणु कौशल, सुभाष धीमान, डीपी प्रवीण पठानिया, संदीप डटवाल, राजेश, एडीपीओ राकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें