फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कमलेश कुमार बने जिला आउटसोर्स कार्यकारिणी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आउटसोर्स कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हमीरपुर में आयोजित हुई। इसमें जिला हमीरपुर के सभी ब्लॉकों के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने उपस्थिति दी।
विज्ञापन


बैठक में हमीरपुर की वर्तमान कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। इसमें कमलेश कुमार को प्रधान, निपुण कुमार व प्रियंका ठाकुर को उपप्रधान, सुशील कुुमार को सचिव बनाया गया और रणजीत सिंह, राजेश कुमार को उप सचिव तथा शुभम पठानिया को मीडिया प्रभारी, दिनेश ठाकुर को जिला संयोजक का दायित्व सर्वसहमति से दिया गया। बैठक में वर्तमान समय में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और किस तरह उन समस्याओं का निपटारा और अपने हितों की रक्षा के लिए कार्य बैठक के मूल विषय रहे। बैठक में सभी कर्मचारियों ने अपने हितों की रक्षा, नौकरी की सुरक्षा व वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए वर्तमान सरकार से जल्द ही मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें