नादौन/हमीरपुर। भारतीय किसान संघ जिला इकाई के चुनाव रविवार को सर्व सुधार सभा में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता रोशन लाल व भगत राम पटियाल ने की। चुनाव प्रक्रिया में कमल लखनपाल को जिला अध्यक्ष, अमी चंद को उपाध्यक्ष, विजय लखनपाल को जिला मंत्री, रमेश कुमार को जिला सहमंत्री, दिनेश ठाकुर को जिला सह मंत्री, गुण दत्त को कोषाध्यक्ष, रविंद्र सिंह को महिला प्रमुख सुदेश कुमारी को सह महिला प्रमुख, किरण कुमारी को जैविक प्रमुख, करतार सिंह को प्रचार प्रमुख, डॉ. हेमराज को बागवानी प्रमुख, विद्यासागर को गो सेवा प्रमुख, रेखा देवी को बीज प्रमुख, विजय राणा को युवा प्रमुख, सुरजीत कुमार को सह महिला प्रमुख, अमनदीप को जिला कार्यकारिणी मार्गदर्शन मंडल सदस्य, देशराज शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, रोशन लाल, मनु कुमारी, क्षेत्रीय मंत्री सुंदर कुमार, हरिराम को संगठन में शामिल किया गया है।