फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धमांदर गांव में कलश यात्रा निकाल शिव महापुराण कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। नित्यानंद ऋषिकेश हिमालय सात दिन तक शिव महिमा का रसपान कराएंगे। रविवार को लोगों ने लाहड़ गांव से धमांदर गांव तक कलश यात्रा निकाली और शिव मंदिर में पूजन और रुद्राभिषेक किया। अपने प्रवचन में नित्यानंद ने कहा कि चाहे कितना भी पापी हो, शिव कथा और शिव भक्ति से उसकी मुक्ति निश्चित है। शिव नाम में इतनी शक्ति है कि यदि एक भाव से उनकी भक्ति की जाए तो उसका अंत:करण सर्वथा निर्मल हो जाता है और वह ईश्वरीय सकारात्मक ऊर्जा से सर्वत्र शिव का दर्शन करता हुआ मुक्ति प्राप्त कर लेता है। महाराज ने अपनी कथा में बिंदुक और चंचला के उदाहरणों से साबित किया कि शिव की ओर उन्मुख होने वाला अवश्य शिवत्व का अधिकारी बन जाता है। विशेष रूप से आमंत्रित डॉक्टर रत्न चन्द शास्त्री ने कहा कि संत और सत्संग मानव जीवन में दोनों ही अति दुर्लभ हैं। इस अवसर पर राजस्थान से पधारे हनुवंत सिंह चारण, नादौन से सुदेश शास्त्री, जीएल सोनी, निकेश शर्मा, रवि शर्मा के अतिरिक्त समस्त गांववासियों ने कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें