फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खंभे गिरने से कैहरवीं-झनिक्कर सड़क बंद

Sat, 21 Mar 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
झनिक्कर में दो दिन की बारिश में ही डंगा टूटा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बलोह के तहत दशमल के पास सड़क के किनारे लगे बिजली के दो खंभे बारिश के कारण सड़क पर गिर गए। बिजली के खंभे सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। गनीमत रही कि जिस समय यह खंभे गिरे, कोई वाहन सड़क पर नहीं था अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। भोटा से टौणी देवी तथा टौणी देवी से भोटा जा रही बसें रुक गईं और सवारियों को पैदल ही गंतव्य की ओर जाना पड़ा। सड़क बंद होने से छोटे वाहन भी नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये बिजली के खंभे अधिक गहरे नहीं थे, जिस कारण गिर गए। अनुभाग भोरंज के कनिष्ठ अभियंता अंकुश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया है। बारिश के कारण सवारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें