फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संयुक्त पटवारी और कानूनगो महासंघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से अन्य विभागों का नहीं करेंगे कार्य, संबंधित अधिकारियों को सौंपेंगे चाबियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने बुधवार को उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले के समस्त पटवारी, कानूनगो की ओर से अतिरिक्त कार्यालयों का कार्य न करने और इनकी चाबियां 25 जुलाई वीरवार को संबंधित उच्च अधिकारियों को सौंपने के बारे में बताया। प्रधान मीना शर्मा ने कहा कि संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ की राज्यस्तरीय बैठक कुल्लू में हुई। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मीटिंग में सभी की सहमति से राज्य कार्यकारिणी की ओर से यह निर्णय लिया गया था कि यदि बुधवार तक सरकार महासंघ की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाती है तो प्रदेश के समस्त पटवारी, कानूनगो अतिरिक्त कार्यालयों का कार्य नहीं करेंगे। इसकी अनुपालना करते हुए हमीरपुर के समस्त पटवारी, कानूनगो वीरवार को अतिरिक्त कार्यालयों का कार्य नहीं करेंगे तथा इनकी चाबियां वीरवार को संबंधित उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें