गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 95.45 फीसदी रहा। स्कूल में विज्ञान संकाय में जौडे अंब की शगुन ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय और रिजुल ने तृतीय, कला संकाय में दिनेश प्रथम, कर्ण द्वितीय और कृष्णा तृतीय और वाणिज्य संकाय में रेणुका प्रथम, प्रियंका द्वितीय और शिवांशु तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य केएस ढटवालिया ने विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ का वार्षिक परीक्षा परिणाम 94.8 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य सुरिंदर पाल शर्मा ने कहा कि स्कूल में विज्ञान संकाय में 49 में से 47, वाणिज्य में 15 में से 14 और कला संकाय में 20 में से 19 छात्र उत्तीर्ण हुए। पाठशाला का कुल परिणाम 94.8 प्रतिशत रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।