फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए पहली अक्तूबर को आएं रैल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई नादौन स्थित रैल में राष्ट्रीय रोजगार वृद्धि मिशन के अंतर्गत आईटीसी कपूरथला नजदीक जालंधर कंपनी की ओर से एक अक्तूबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर परमार ने कहा कि साक्षात्कार में मेकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स और वायरमैन के पास छात्र और बीएससी रेगुलर पास छात्र भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी की ओर से चयनित आईटीआई अभ्यर्थियों को 9232 रुपये और बीएससी को 10128 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पहली अक्तूबर को सुबह नौ बजे आईटीआई रैल जिला हमीरपुर में समस्त दस्तावेजों सहित आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें