फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने मांगों को लेकर गांधी चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हमीरपुर के गांधी चौक में जेबीटी प्रशिक्षु अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के गांधी चौक में बुधवार को जेबीटी प्रशिक्षुओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जेबीटी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहित ठाकुर व राज्य महासचिव जगदीश की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टीईटी अधिसूचना को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। लिहाजा यह प्रदर्शन भी इस अधिसूचना के खिलाफ किया गया।
विज्ञापन

कहा कि जेबीटी टेट भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को भी एंट्री दी गई है। इसका जेबीटी प्रशिक्षु विरोध कर रहे हैं। जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ इसे लेकर लगातार कक्षाओं का बहिष्कार कर रहा है। प्रशिक्षुओं ने कहा कि बीएड डिग्री धारकों की एंट्री से जेबीटी डिग्री धारकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऐसे में जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस अधिसूचना के खिलाफ जेबीटी प्रशिक्षु संघ न्यायालय में जाने को तैयार है। इस दौरान जेबीटी प्रशिक्षुओं ने मांग की है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक कक्षाओं के बहिष्कार का क्रम इसी तरह जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में तीन कॉलेजों के दो दर्जन से अधिक जेबीटी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें