फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जेबीटी टेट, बैचवाइज भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को मौका देने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर के जेबीटी (डीएलएड) प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को भोटा चौक से गांधी चौक तक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें सात निजी और एक सरकारी कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी के माध्यम से शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षु यूूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित ठाकुर, हमीरपुर से देवांश पटियाल और विनोद कुमार ने कहा कि पिछली सरकार ने 4,000 जेबीटी प्रशिक्षुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जेबीटी बैच वाइज भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को भी मौका दिया जा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला विचाराधीन है।

पूर्व सरकार ने जेबीटी के आरएंडपी नियमों में जो बदलाव किया था, उससे भी आज तक जेबीटी बैचवाइज भर्ती में जेबीटी न लगाकर जेएंडके से गलत तरीके से डिप्लोमा धारकों ने यहां नौकरी हासिल की और भाजपा सरकार ने उन्हें संरक्षण दिया व उनके लोगों को भी नियुक्तियां दी गईं। उन्होंने कहा कि यूनियन के बार-बार मांग करने के बावजूद ऐसे उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच नहीं की गई। बाद में यूनियन द्वारा कुछ लोगों के फर्जी डिप्लोमे आरटीआई के माध्यम से मिले, यह मामला भी अब कोर्ट में लंबित है। उन्होंने मांग की है सरकार इस फर्जीबाड़े पर रोक लगाए व जेबीटी अभ्यर्थियों को न्याय दिलाए। उन्होंने वर्तमान में चल रही जेबीटी बेचवाइज भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को बाहर रखने की मांग की है। प्रशिक्षुओं ने स्कूल शिक्षा बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेबीटी टेट में बीएड को लाने से हमारा हक छीना जा रहा है और हम तब तक कक्षाओं का वहिष्कार करेंगे जब तक शिक्षा विभाग इसे ठीक नहीं करता डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा अपनी कक्षाओं के बहिष्कार का लगातार मंगलवार को तीसरा दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें