फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग ने टूटे कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जल शक्ति विभाग ने भोटा चौक से हथली पुल तक फुटपाथ निर्माण से टूटे पेयजल कनेक्शनों को जोड़ना शुरू कर दिया है। अब रूपनगर वार्ड वासियों को पेयजल किल्लत से राहत मिलेगी। जल शक्ति विभाग ने पेयजल किल्लत को ध्यान में रखते हुए नई पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग सड़क के किनारे जेसीबी से फुटपाथ निर्माण करवा रहा है। इस बीच सौ के करीब वार्ड वासियों के कनेक्शन टूट गए थे। इससे उन्हें एक सप्ताह से पेयजल किल्लत पेश आ रही थी।
विज्ञापन

14 फरवरी के संस्करण में खबर छपने के बाद विभाग ने केवल सीमेंट की पाइपों के ऊपर मिट्टी डालने का ही इंतजार किया और इन पाइप लाइन को बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ में वेल्डर पुराने टूटे हुए कनेक्शनों को इस पाइप लाइन से जोड़ रहा है। सोमवार तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। भोटा चौक से लेकर हथली पुल तक सीमेंट की बड़ी-बड़ी पाइपें डालने का कार्य जारी है। जेसीबी मशीन से सड़क की एक तरफ नाली को उखाड़ा है। इस खुदाई के दौरान पेयजल पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और रूपनगर वार्ड में पेयजल किल्लत पैदा हुई थी। रूपनगर वार्ड के निवासी सौरव शर्मा, संदीप शर्मा, सुमित शर्मा, नितिन शर्मा और राजकुमार ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने नई पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही टूटे हुए कनेक्शनों को इस बड़ी पाइपलाइन से जोड़ दिया जाएगा।
बाक्स
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि भोटा चौक से हथली पुल तक लोक निर्माण विभाग फुटपाथ का निर्माण कर रहा है। इससे रूपनगर वार्ड में पेयजल पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन पाइपों को नई पाइपलाइन से जोड़कर टूटे हुए कनेक्शनों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें