फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम को भी छोड़नी चाहिए बिजली सब्सिडी : सुक्खू

Mon, 13 Jan 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन के सेरा विश्राम गृह में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से सरकार पर झूठे आंकड़े पेश करने के आधारहीन आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर कोई झूठे आंकड़े नहीं दिए गए हैं, बल्कि प्रदेश सरकार ने भारत सरकार की वेबसाइट पर आंकड़े डाल दिए हैं, जो कि सही हैं। वेबसाइट पर आंकड़े देखे जा सकते हैं। सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की ओर से विद्युत सब्सिडी छोड़े जाने की सराहना की। सीएम ने कहा कि सरकार के आह्वान पर शांता कुमार ने जो कदम उठाया है, वह उनका इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी समर्थ हैं, इसलिए उन्हें और उनके अन्य लोगों को भी गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए सब्सिडी छोड़ देनी चाहिए। समर्थ लोगों को गरीबों का हक नहीं छीनना चाहिए। सब लोगों का कर्तव्य है कि हम गरीबों का उत्थान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें