सुजानपुर (हमीरपुर)। पैदल भ्रमण करते हुए जैन साधु सुजानपुर पहुंच गए हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे उनका सुजानपुर में आगमन हुआ। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे सुजानपुर पहुंचे। यहां जैन समाज के लोग उन्हें लेने के लिए पहले ही सुजानपुर ब्यास पुल पर पहुंच गए थे। जैन साधुओं के साथ पैदल भ्रमण करते हुए जैन समाज के लोग सुजानपुर मुख्य बाजार पहुंचे। फिर जैन साधुओं का जैन स्थानक सुजानपुर में प्रवेश करवाया गया। सुजानपुर जैन समाज के प्रधान विमल जैन के हवाले से जानकारी देते हुए उपप्रधान अरुण जैन ने कहा कि रचित मुनि, तेजस मुनि, ओजस मुनि आदि ठाणा-3 मंगलवार को थुरल जिला कांगड़ा से करीब 16 किलोमीटर पैदल भ्रमण करते हुए सुजानपुर पहुंचे। वह तीन दिन पहले पालमपुर से चले थे। रास्ते में दो स्थानों पर रुकने के बाद अब वह सुजानपुर आ गए हैं।