फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो साल के बाद जाहू स्कूल के खिलाड़ियों ने जीती वॉलीबाल ट्रॉफी

विज्ञापन
जाहू स्कूल में वॉलीबॉल विजेता टीम को सम्मानित करते हुए  स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद ठाकुर व
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के खिलाड़ी वाॅलीबाल खेल में दो सालों के बाद विजेता बने हैं। इससे खिलाड़ियों और स्कूल प्रशासन में उत्सव जैसा माहौल है। दो से चार सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित हुई खंडस्तरीय अंडर-19 वर्ग लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके वीरवार को वाॅलीबाल में विजेता बनकर लौटी टीम का स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य रमेश चंद ठाकुर ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा को पैदा करने की भावना ने यह विजय दिलाई है। इसका सारा श्रेय डीईपी चमल लाल और शारीरिक शिक्षक रमेश चंद को जाता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में साहिल कुमार, अभिमन्यु शर्मा, शुभम, अतुल कुमार, शमशेर सिंह, संदीप कुमार व सुमित कुमार का शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें