हमीरपुर। चैतन्य महाप्रभु गौड़़ीय मठ दंगड़ी के सौजन्य से इस बार 25वीं जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन हमीरपुर में किया जा रहा है। मठ के भक्ति प्रसाद गिरि महाराज ने बताया कि इस बार भव्य रथयात्रा का आयोजन 27 जून को हमीरपुर में किया जाएगा। इससे पहले श्री सत्यनारायण मंदिर में 20 से 26 जून तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा और 27 जून को जगन्नाथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हमीरपुर से दंगड़ी मठ तक रथयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा भागवत कथा के साथ-साथ रथयात्रा के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष दंगड़ी मठ की ओर से जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। इस रथयात्रा में हजारों हरि भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ को हाथों से खींचकर दंगड़ी मठ तक ले जाते हैं। संवाद