फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला खेलकूद में आईटीआई हमीरपुर बना ओवरआल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई रैल में आयोजित तीन दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह आईटीआई से 143 प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। समापन पर तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के रजिस्ट्रार कमल देव सिंह कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में अनुशासन में रहकर ही तकनीकी रूप से अपनी खेल को विकसित नहीं किया जा सकता बल्कि बौद्धिक विकास के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमता व दक्षता को भी बढ़ाया जा सकता है। जीत हार तो बाद की बात है। संस्थान की ओर से मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण देते हुए आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि बैडमिंटन के फाइनल में आईटीआई सुजानपुर ने आईटीआई हमीरपुर को दो एक से हराया, खो-खो के फाइनल मुकाबले में आईटीआई हमीरपुर ने आईटीआई रैल को छह दो के अंतर से हराया। इसी तरह कबड्डी के फाइनल मुकाबले में आईटीआई सुजानपुर ने आईटीआई हमीरपुर को 50-32 के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी को जीता। वहीं, वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में जेपी आईटीआई समीरपुर ने आईटीआई हमीरपुर को शिकस्त दी। इस खेल प्रतियोगिता की ओवरआल ट्रॉफी आईटीआई हमीरपुर ने जीती तथा कल्चरल की ओवरआल ट्रॉफी आईटीआई रैल ने जीती। इस मौके पर छह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षु खिलाड़ियों के साथ अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें