कांस्टेबल रमन सिंह की मौत पर विलाप करती पत्नी। स्रोत जागरूक पाठक
हमीरपुर। आईटीबीपी में कार्यरत नडियाणा निवासी कांस्टेबल रमन सिंह की ह्रदयघात से मौत हो गई। शनिवार को उनकी पार्थिव देह जैसे ही उनके पैतृक गांव में पहुंची, तो युवाओं व ग्रामीणों ने भारत माता की जय और रमन सिंह अमर रहे... के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) के जवानों ने उन्हें सलामी देकर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। कांस्टेबल रमन सिंह सराहन रामपुर में तैनात थे। 18 दिसंबर शाम 7:15 बजे के करीब ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके पश्चात उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछ़े बुजुर्ग माता पिता, पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार में उनके परिजन, रिश्तेदार, पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर आदि शामिल रहे। संवाद