फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर ब्यास पुल से मैहली तक लोगों का चलना हुआ दूभर

Sat, 03 May 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ब्यास पुल सुजानपुर से मैहली पुल तक सड़क का किया जा रहा विस्तार। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
जंगलबैरी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर ब्यास पुल से मैहली तक सड़क के विस्तार का कार्य जारी है। इस दौरान उड़ रही धूल, मिट्टी से पैदल चलने वाले लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। लगातार उड़ रही धूल व मिट्टी से वाहन चालक भी परेशान हैं। पिछले चार महीने से करीब दो किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने के लिए खोदाई की जा रही है। नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण पूरा दिन धूल उड़ रही है। स्थानीय लोगों में चंद्रकांत, अशोक, संतोष कुमार, अमित चंद, संजय कुमार, दया ठाकुर, पिंकी देवी आदि ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने का कार्य समाप्त होने की कगार पर है। सिर्फ हनुमान मंदिर के पास ही सड़क को चौड़ा करने का काम बचा हुआ है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग रखी है कि बरसात से पहले सड़क को पक्का किया जाए ताकि रोजाना उड़ रही धूल, मिट्टी से निजात मिल सके। उधर लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के एसडीओ अभिषेक ने कहा कि सड़क का विस्तारीकरण कार्य जारी है। चरणबद्ध तरीके से कार्य संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें