फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिन में ही हो गया अंधेरा, जमकर बरसे मेघ, मक्की की फसल बर्बाद

Sat, 16 Sep 2023 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस/सुजानपुर/हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद बादल छा गए। दिन में अंधेरा हो गया और झमाझम मेघ बरसे। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं वाहन चालक दिन में लाइटें जलाते हुए गाड़ी चला रहे थे। रंगस, नौहंगी व रैल क्षेत्र में अचानक बारिश होने से किसानों की ओर से खेतों में काट कर रखी मक्की की पूरी फसल गीली होकर बर्बाद हो गई।मक्की की कटाई के समय अचानक हुई बारिश से मक्की की फसल खेतों में ही बर्बाद होने लगी है। इससे किसान निराश हैं। किसान केसर सिंह, चमेल सिंह, करतार चंद, बिमला देवी व सिमरो देवी आदि ने कहा कि रंगस क्षेत्र के साथ जंगल होने के वजह से पहले ही जंगली जानवरों और लावारिस पशुओं ने मक्की की फसल को तहस नहस कर दिया था और पूर्व में हुई भारी बारिश के वजह से भी मक्की की फसल प्रभावित हुई थी। अब अचानक वे मौसमी बारिश आने से हाल ही खेतों में काट कर रखी मक्की की फसल गीली होने पर दोबारा खराब हो गई है। सुजानपुर बाजार में भी दिन में ही अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें