फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नर्सिंग कॉलेज और कैंसर अस्पताल की भूमि के लिए जल्द जारी करें अनापति प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बुधवार को सभी विभागों की मौजूदगी में जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के लिए मिलने वाली अतिरिक्त भूमि के अलावा प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज और कैंसर अस्पताल को मिलने वाली भूमि का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के दूसरे चरण के निर्माण के लिए 170 कनाल के करीब अतिरिक्त भूमि टीका जंदली गुजरां में चिह्नित की गई है। इसकी राजस्व विभाग पहले ही निशानदेही कर चुका है। इसके अलावा कॉलेज के साथ लगते टीका डीपीएफ नौहंगी की जमीन पर जहां कैंसर अस्पताल बनना प्रस्तावित है।
वहीं, टीका टटीहणी में नर्सिंग कॉलेज खोलने की प्रदेश सरकार की योजना प्रस्तावित है। इनके लिए 320 कनाल के करीब भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम स्थानांतरित होकर रिकॉर्ड में दर्ज होनी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अलावा अन्य सभी संबंधित विभाग और स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधानों की मौजूदगी में मौके पर जाकर एक संयुक्त निरीक्षण करने के उपरांत सभी विभागों को अति शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए गए हैं। राजस्व विभाग को इसके लिए ली गई भूमि की फिलहाल निशानदेही करने को कहा है ताकि अगले 15 दिन के अंदर वन विभाग को एफआरए के लिए फाइल भेज कर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत सरकार की प्रस्तावित उपरोक्त सभी योजनाओं का समय रहते निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। इस मौके पर डीएफओ हमीरपुर के अलावा नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग बीना, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग व बिजली बोर्ड के अलावा ग्राम पंचायत प्रधान जोलसप्पड़ व प्रधान ग्राम पंचायत रंगस राजीव कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें