फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 800 मीटर दौड़ में ईशांत व अंकिता प्रथम

विज्ञापन
खेल मैदान अणु में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते कोच। संवाद
विज्ञापन
अंडर-19 जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के तहत खेल मैदान अणु में आयोजित अंडर-19 जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। प्रथम दिन हुए मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के मुकाबले हुए। एक घंटे के विश्राम के बाद दो बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबीकूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में 47 स्कूलों के 232 स्कूलों के खिलाड़ी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कृषव राजगुरु प्रथम, 800 मीटर दौड़ में ईशांत ठाकुर, 3000 मीटर दौड़ में आर्यन, लंबीकूद में अमर, ऊंची कूद में अक्षित कुमार, ट्रिप्पल जंप में अभिषेक कुमार और शॉट पुट में लवनीत शारदा, डिस्कस थ्रो में आदर्श परमार और जेवलिन थ्रो में निखिल शर्मा प्रथम रहे हैं। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अंकिता शर्मा, 800 मीटर दौड़ में अंकिता, 1500 मीटर दौड़ में शाइन, 3000 मीटर दौड़ में शाइन, लंबी कूद में प्रज्ञा विशिष्ट, शॉटपुट में दक्षिता शर्मा, ऊंची कूद में दक्षी शर्मा, डिस्कस थ्रो में रितिका, जेवलिन थ्रो में शिवांगी प्रथम स्थान पर रहीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो के फाइनल मुकाबले होंगे, जिसके उपरांत विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह स्कूल में आयोजित होगा। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए हुए डीपीई एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें