फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पालकवाह के कौशल विकास केंद्र में 27 को होंगे साक्षात्कार

Wed, 22 Oct 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मैसर्स जालंधर कौशल विकास निगम 27 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे जिला ऊना के गांव पालकवाह के कौशल विकास केंद्र में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये साक्षात्कार दुबई के जेबी अलीपोर्ट में आईटीवी ट्रेलर ड्राइवर के पदों हेतु लिए जाएंगे। आवेदक के पास पासपोर्ट और भारी मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वह कम से कम दसवीं पास हो और उसे अंग्रेजी का ज्ञान हो। आयु 24 से 41 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 2250 दिरहम (लगभग 52,000 रुपये) मासिक वेतन के अलावा 900, 300 और 1050 दिरहम के आवास, भोजन और ओवरटाइम भत्ता इत्यादि भत्ते दिए जाएंगे। चयन होने पर उम्मीदवारों को विदेश मंत्रालय के नियमों के अनुसार 30 हजार रुपये का शुल्क एवं जीएसटी का भुगतान करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें