फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 26 पदों पर 10 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

Sat, 05 Apr 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जिला हमीरपुर की मुंडखर, अणु, बोहनी, डुग्घा सहित 26 ग्राम पंचायतों में अप्रेंटिस रखने जा रही है। इन पदों के लिए 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदक स्नातक होना चाहिए तथा उसकी आयु 19 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन और प्रति कैंप पर 500 रुपये भत्ता दिया जाएगा। किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें