फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई हमीरपुर में साक्षात्कार 24 को, सभी ट्रेडों के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे 11,600 रुपये
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण में अच्छी परफॉर्मेंस पर अभ्यर्थियों को कंपनी में मिलेगा स्थायी रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रसिद्ध निजी कंपनी 24 जुलाई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में सभी ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं के साक्षात्कार लेगी। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2019 से 2024 तक के सत्रों में पास अभ्यर्थी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्द्धन योजना (एनएपीएस) के अंतर्गत एक वर्ष के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें 11,600 रुपये स्टाइपेंड और 50 रुपये प्रति घंटा की दर से ओवर टाइम भत्ता दिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में उम्मीदवारों की परफॉर्मेंस और कंपनी की जरूरत के आधार पर उन्हें कंपनी की पॉलिसी के अनुसार नियमित रोजगार दिया जाएगा। उम्मीदवार को उसकी परफॉर्मेंस, उपस्थिति और अच्छे व्यावहारिक कौशल के आधार पर दस प्रतिशत वेतनवृद्धि भी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से विभिन्न भत्ते, कैंटीन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड तथा इनकी तीन-तीन फोटो प्रतियों और पांच पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222609 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें