फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई के आठ पदों को 20 पूर्व सैनिकों ने दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर में पूर्व सैनिकों के कोटे से सब इंस्पेक्टर पुलिस के आठ पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। यह साक्षात्कार सोमवार और मंगलवार को आयोजित हुए। इन साक्षात्कारों में प्रदेशभर से 52 पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से महज 20 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में पहुंचे। इन 20 में से वरिष्ठता के आधार पर आठ अभ्यर्थियों का चयन कर पुलिस विभाग को भेजा जाएगा। बता दें कि 52 में से कई अभ्यर्थी अन्य नौकरियों में भी हो सकते हैं। इस कारण वह इस साक्षात्कार में नहीं आ सके हैं। दो दिनों तक चली इस साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें