फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय भ्रमण : औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 10 दिन का समय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी ने प्रेस बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय भ्रमण की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया जाए। सरकार की ओर से शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में अध्यापकों के लिए अंतरराष्ट्रीय भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के तहत 200 से अधिक शिक्षकों को विदेशी भ्रमण पर भेजा जा चुका है। विदेश में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शिक्षा क्षेत्र की नई तकनीकों से अवगत होने का अवसर प्राप्त हुआ है। नेगी ने कहा कि शिक्षकों के अंतरराष्ट्रीय भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय भ्रमण करने के इच्छुक शिक्षकों से दो दिन के भीतर औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से एक अक्तूबर को पत्र जारी किया गया और तीन दिन के भीतर विशेष संदेश वाहक की ओर से शिक्षा निदेशालय को सूचना भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने शिक्षा निदेशक से आग्रह किया है कि इन औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों को 10 दिन का समय प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें