फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रेहड़ी धारकों से 50 की बजाय 25 रुपये ही ली जाएगी तह बजारी

विज्ञापन
नगर पंचायत नादौन की मासिक बैठक में उपस्थित प्रदान व वार्ड पार्षद।
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रधान तरुण कपिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान शहर में होने वाले विकासात्मक कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। नगर पंचायत सचिव हर्षित शर्मा ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के आदेशानुसार तह बाजारी की बढ़ी हुई दरें वापस ले ली गई हैं। अब रेहड़ी धारकों से 50 रुपये की बजाय 25 रुपये ही तह बजारी ली जाएगी। वहीं जिन रेहड़ी फड़ी वालों के पास नगर पंचायत की स्वीकृति है। उन्हें प्रति रेहड़ी फड़ी वालों को चार फुट लंबा और चार फुट चौड़ा स्थान ही उपलब्ध होगा। इससे अधिक स्थान घेरने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पूर्व पूरे शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपें डाली जाएंगी। गत बरसात के दिनों में क्षतिग्रस्त हुई श्मशान घाट की दीवार का भी मरम्मत कार्य शीघ्र करवाया जाएगा। वहीं नगर पंचायत के सातों वार्डों की गलियों में चरणबद्ध तरीके से पेबर टाइलें, की राशि खर्च की जाएगी। यह कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया। शहर में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त रखने के लिए सफाई के ठेकेदार को चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि शहर को सुंदर बनाने के लिए किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं गृहकर अदा ने करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने के बाद उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष योगराज, पार्षद शम्मी सोनी, उषा सोंधी, सुषमा अवस्थी, अनिता कुमारी, अंजना कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें