जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की धनवान पंचायत के रसोह गांव में दुर्गा माता मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मंत्रोच्चारण और आहुति डाल कर किया गया। इसमें आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दुर्गा माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जागरण में कर्म चंद लरहाना, बलदेव चंदेल हमीरपुर और लता देवी चैलचौक मंडी ने माता की भेंटों से रसोह गांव को भक्तिमय बना दिया। जागरण में आए श्रद्धालुओं ने रातभर भेटों का खूब आनंद लिया। मां तेरे कुंडले-कुंडले बाल, सोणा नजारा तेरे मंदिरा दा और अन्य भेंटों पर श्रद्धालु रात भर खूब नाचे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर, सचिव प्रकाश चंद सदस्य उत्तम चंद, कुलदीप, बलदेव, पृथी, जगदीश चंद, रमेश चंद, प्रताप चंद, ग्रामीण ललिता ठाकुर आदि उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से 11वां मूर्ति स्थापना दिवस, जागरण और भंडारे के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।