फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आभा स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
जंगलबैरी में स्वास्थ्य मेले के समापन पर ग्रामीणों के साथ चिकित्सक।(स्रोत: संवाद)
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी में रविवार को साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला लगाया गया। स्वास्थ्य मेले के समापन पर डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने विभाग की ओर से बनाए जा रहे आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आभा स्वास्थ्य कार्ड स्वास्थ्य सेवा के लिए बहुत उपयोगी है।
विज्ञापन


आभा स्वास्थ्य कार्ड से कार्ड धारक को अपनी सभी चिकित्सा संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर एकत्रित करने का एक सुरक्षित, सुविधाजनक और पोर्टेबल तरीका प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आभा स्वास्थ्य आईडी कार्ड भारत में स्वास्थ्य सुरक्षा का भविष्य हो सकता है। उन्होंने लोगों से आभा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मेले में डॉ. पल्लवी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता विद्या, फार्मासिस्ट शक्ति चौहान, आशा कार्यकर्ता कुसुम, आशा देवी और स्वरूप ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें