फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गुरु रविदास के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने मनाई गुरु रविदास की जयंती
विज्ञापन

जरल गांव में धूमधाम से किया गया आयोजन, ग्रामीणों के लिए लगाया भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने शनिवार को गुरु रविदास जयंती जरल गांव में धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने गुरु रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जरल में भंडारे का भी आयोजन किया गया और इस भंडारे में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। लोगों से आग्रह किया गया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ दें क्योंकि कांग्रेस ही अनुसूचित जाति के लोगों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोक हित के लिए कार्य कर रहे हैं और भविष्य में अनुसूचित जाति के लोगों के हितों की रक्षा करवाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव केसी भाटिया, प्रदीप कुमार, सुखदेव सिंह, मोजी राम, ज्ञानचंद, एएसआई ब्रह्मदास सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें