फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान में गंदगी फैलाने वालों की नप कार्यकारी अधिकारी ने लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय ऐतिहासिक चौगान में गंदगी फैलाने वालों को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बुधवार को खूब खरी खोटी सुनाई। लोग स्वयं ही फेंके गए पैकेट उठाने लग पड़े। सुजानपुर में ऐतिहासिक चौगान में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। महाराजा संसार चंद ने इसका निर्माण करवाया था। इसकी सुंदर घास विदेशों से मंगवाई गई थी। चौगान की सुंदरता व कायाकल्प को लेकर नगर परिषद सफाई सुचारु ढंग से कर रही है। चौगान में बैठकर स्नैक्स आदि खाने वाले लोग पैकेट यहीं फेंक देते हैं। बुधवार को कार्यकारी अधिकारी ने अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचकर लोगों को टोका। लोगों ने अपनी जिम्मेवारी समझते हुए पैकेट को स्वयं उठाकर कूड़ेदान में डाला। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि लोगों को उनकी जिम्मेवारी से अवगत करवाते हुए चौगान को सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें