फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घायल बहन ने दी भाई की चिता को मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस/गलोड़ (हमीरपुर)। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले गलोड़ क्षेत्र के युवक शिवम का वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया। शिवम अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अकस्मात मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम संस्कार के समय हादसे के दौरान बाइक पर साथ बैठी छोटी बहन अंशिका ने अस्पताल में उपचार के बाद श्मशानघाट पर भाई की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

वहीं, इस दौरान जिला प्रशासन ने शिवम के परिजनों को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और सांत्वना प्रकट की। बाइक हादसे में गई युवक की जान को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बता दें कि बुधवार को गलोड़ क्षेत्र के युवक और उसकी बहन सुजानपुर होली मेला से जब बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस खोरड़ जा रहे थे। तब रंगस कांगू रोड पर तूतडू नामक स्थान के पास मोड़ पर अचानक आगे से बस आते देखकर बाइक चालक ने अपना संतुलन खो दिया। बाइक के स्किड होने पर बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। घायल युवती को एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के लिए शिफ्ट कर दिया था। नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह ने कहा कि मृतक युवक के पिता विजय कुमार को प्रशासन की ओर से 25 हजार की आर्थिक मदद प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

शोक में बंद रहा बाजार
आदर्श व्यापार मंडल गलोड़ ने युवक की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकार करते हुए बाजार बंद रखा और पीड़ित परिवार के घर जाकर संवेदना प्रकट की। व्यापार मंडल के उपप्रधान आनंद वर्धन शर्मा, पूर्व उप प्रधान करनैल सिंह, पूर्व सचिव रमेश कुमार, सदस्य पंकज कुमार, नरेश कुमार, सुनील कुमार और अश्वनी कुमार आदि ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें