फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

Tue, 07 Feb 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के तहत हमीरपुर के गसोती पुल के समीप सड़क हादसे के नौवें दिन घायल व्यक्ति की मौत हो गई। 29 जनवरी 2023 को एक सीमेंट से लदा हुआ ट्रक पुल से नीचे लुढ़क गया था। इसमें सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए थे। इनमें कैहडरू का कश्मीर (47) सिंह भी शामिल था। कश्मीर को पहले हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और यहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। घायल व्यक्ति ने सोमवार रात के समय उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति भोटा बाजार में दुकान करता था। मौत के बाद प्रभावित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। व्यक्ति की मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि एक घायल व्यक्ति ने टांडा मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया है। जबकि, दो अन्य घायलों का भी उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें