फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में मनरेगा कामगार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की भदरोल पंचायत के गांव सलयाल में मनरेगा कामगारों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे एक महिला मजदूर बुरी तरह से घायल हो गई। पांच महिलाएं स्वर्णा देवी, अंजना देवी, रंजना कुमारी और सुदर्शना देवी मनरेगा के तहत भूमि को समतल करने में लगी थी। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मधुमक्खियों ने स्वर्णा देवी पर हमला बोल दिया। उसे छुड़ाने के लिए अन्य महिलाओं ने प्रयास किया उन्हें भी मधुमक्खियों ने काटा है। स्वर्णा देवी को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से घायल कर दिया। खबर मिलने पर पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर व उप प्रधान अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल महिला स्वर्ण देवी को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें