कुठेड़ा में शिविर के बाद उपस्थित बैंक अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। केसीसी बैंक की कुठेड़ा शाखा की ओर से कुठेड़ा पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। बैंक प्रबंधक अंजु बाला और प्रवीण ठाकुर ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी से बचाव और ऑनलाइन लेनदेन में सावधानियां बरतने के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर सहकारी सभा निरीक्षक संदीप कुमार, अशोक कुमार, श्रीराम शर्मा, विधि चंद और अमर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद