फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैगिंग से संबंधित नियमों और अधिकारों की दी जानकारी

Wed, 06 Aug 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जानकारी देते प्राध्यापक। स्रो - फोटो : युवाओं का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि।
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में एंटी रैगिंग समिति की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर एवं उपप्राचार्य प्रो. जितेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों को रैगिंग से संबंधित नियमों, अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है। एंटी रैगिंग समिति की संयोजक डॉ. दिव्या शर्मा ने विद्यार्थियों को रैगिंग की परिभाषा, दंडात्मक प्रावधानों एवं शिकायत तंत्र की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैगिंग एक गंभीर दंडनीय अपराध है और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में प्रो.राजेश खरवाल, प्रो.नीना, प्रो. आशु, प्रो. बनीता एवं प्रो. मितुल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें