फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Thu, 26 Jun 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कन्या उच्च विद्यालय धनेटा में कोटपा एक्ट पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। स्र
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय धनेटा में बुधवार को कोटपा एक्ट (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कानून) पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल मुख्याध्यापक शशिबाला शर्मा ने की। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिवाली चौधरी ने छात्राओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों, कोटपा अधिनियम की विशेषताओं एवं धुम्रपान निषेध क्षेत्रों और तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों पर भी प्रकाश डाला। स्कूल के साथ उन्होंने परिसर के बाहर के दुकानदारों को जागरूक किया। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण वाला, तथा आशा वर्कर भोला, रानी राधा शर्मा, सुनीता, इंदु, रवि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें