फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहडू)। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आपदा जोखिम न्यूनीकरण के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान की इस कड़ी में भगवती सांस्कृतिक मंडल शंठा के कलाकारों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल, नेरवा, खेल मैदान शिरगुल मंदिर कुपवी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार चांदना में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी जैसे विषय पर जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को भूकंप की तैयारी और सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले उपायों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने आपदा के समय लोगों को बचाव के उपायों तथा टोल फ्री नंबर 108, 101, 100, 1077 के बारे में अवगत करवाया और नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाये। इस अवसर पर चौपाल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान, नेरवा के प्रधानाचार्य हरी शर्मा, धार चांदना की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें