फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की फौज किसी भी लड़ाई को लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम : अनुराग

विज्ञापन
भोरंज में आयोजित पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सम्मेलन में पूर्व सैनिकों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने भोरंज में ईसीएचएस अस्पताल के लिए मंजूरी देने पर जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज की ओर से रविवार को हमीरपुर लोकसभा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन बलदेव ठाकुर ने की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का भोरंज में ईसीएचएस अस्पताल के लिए मंजूरी देने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की मोदी सरकार सैनिकों के पक्ष में हमेशा काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि आज भारत की फौज किसी भी लड़ाई को लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। जहां आज आधुनिक हथियार भारतीय सेना के पास जैसे रफाल हेलिकॉप्टर भारतीय सैनिकों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट, बुलेट हेलमेट यह सारी देन मोदी सरकार की है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सैनिक भाइयों को वन रैंक वन पेंशन देने की योजना लेकर आई और बहुत सारी योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें