फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक ने जनता की उम्मीदों से किया धोखा : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, अब झूठ बोलकर अपनी राजनीतिक महत्वाकाक्षांओं को पूरा करने की कर रहे कोशिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की जनता की उम्मीदों से पूर्व निर्दलीय विधायक ने धोखा किया है। जनता ने बड़ी उम्मीदों से इन्हें जिताकर विधानसभा भेजा था लेकिन वे इसपर खरा नहीं उतर पाए। अब झूठ बोलकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे है। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने क्षेत्र के बालू, अमनेड़, राहजोल, बढार, कपोटी, ककोण, बुमाणा, जलग्रां, चौकी, कनकरी, कद्रियाणा, डिडवीं, टिक्कर एवं समराला में आयोजित नुक्कड़ जनसभाओं के दौरान कही। कहा कि निर्दलीय रहे विधायक की महत्वाकांक्षाओं को स्थानीय जनता अब भली भांति जान चुकी है। मुख्यमंत्री के खिलाफ जो व्यक्ति झूठ बोलता रहे उसे स्थानीय जनता भी सहन नहीं कर पाएगी। जिन लोगों का दामन थामकर वे चले है, वे इस जिले से नहीं है और अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने हमीरपुर की तरफ मुड़कर एक दिन भी नहीं देखा। उन्हें हमीरपुर से कोई लगाव नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में हमीरपुर के बस अड्डे का एक इंच कार्य नहीं करवाया। मुख्यमंत्री बनते ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस कार्य के लिए 60 करोड़ के बजट का प्रावधान करवाकर कार्य को तेज गति से चलाया है। जनता के वोटों को बेचने वाले अब जनता के बीच इस बात को कैसे नकार सकते है। वह जनता से वादा करते हैं कि हमीरपुर के विकास को हर संभव आगे बढ़ाया जाएगा। यहां धनबल से नहीं अपितु जनबल से हमीरपुर के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा कह रही है कि इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस दोषी है, भाजपाई ये बताएं कि क्या कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेचा या फिर कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों को अपने पद से त्यागपत्र देने को कहा। ये केवल सत्ता के प्रति लालसा का ही नतीजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें