फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम स्टे पंजीकरण शुल्क बढ़ाना बेरोजगारों से अन्याय : लखनपाल

Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। भाजपा विधायक बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से होम स्टे पंजीकरण शुल्क को 100 रुपये से बढ़ाकर गरीबों, किसानों और बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय किया है। सरकार की ओर से होम स्टे को जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला भी उन लोगों के लिए एक तगड़ा झटका है, जो अपने सीमित संसाधनों से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहे हैं। यह फैसला प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डालने और उन्हें रोजगार के अवसरों से वंचित करने का एक सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों और बेरोजगारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। एक तरफ सरकार रोजगार बढ़ाने के झूठे दावे करती है, दूसरी तरफ जो लोग स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहे हैं, उनके पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें