फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टूटे फुटपाथ से हादसों का बढ़ा खतरा, जगह-जगह टूटे हैं स्लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर के साथ बना फुटपाथ खस्ताहाल
विज्ञापन


लोगों ने लोक निर्माण विभाग से फुटपाथ की मरम्मत करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के साथ नादौन तक फुटपाथ की हालत खस्ता बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि फुटपाथ पर जगह-जगह डाले गए स्लैब पूरी तरह से धंस गए हैं। इससे बस अड्डा में बसें लेने जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक माह से फुटपाथ पर स्लैब नाली में धंसा हुआ है लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान करने को लेकर मूकदर्शक बने हुए हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहरवासियों दिलीप राणा, राकेश सोनी, अमित, प्रदीप कुमार, विजय वर्मा, प्रभुदेव आदि ने कहा कि बस अड्डे के साथ नादौन चौक तक लोक निर्माण विभाग की ओर से फुटपाथ का निर्माण किया गया है ताकि राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े लेकिन वर्तमान में फुटपाथ ही राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। फुटपाथ पर जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। रात्रि समय में फुटपाथ किनारे स्ट्रीट लाइटों की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति नाली में गिर सकता है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ की मरम्मत को लेकर वह कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कार्य को लेकर कोई भी निरीक्षण नहीं हुआ है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से फुटपाथ का मरम्मत कार्य करवाने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि आचार संहिता के चलते विकास कार्य रुके हुए हैं। आचार संहिता के बाद फुटपाथ का मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा ताकि राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें