फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मरीजों में इजाफा, अल्ट्रासाउंड के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना बढ़ रही ओपीडी
विज्ञापन

अन्य अस्पतालों के रेफरल मरीज भी मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे, बढ़ती जा रही भीड़
एक दिन में करने पड़ रहे 150 के करीब अल्ट्रासाउंड, घंटों तक करना पड़ रहा इंतजार

कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए दिया जा रहा है एक माह बाद का समय

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने वाले मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। जिला के कुछेक सिविल अस्पतालों में रोज अल्ट्रासाउंड नहीं होते हैं। वहां के मरीजों को भी मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। इससे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों पर भी अतिरिक्त कार्यभार बढ़ता जा रहा है। एक दिन में करीब 150 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। जबकि, आपातकाल में आने वाले मरीजों के अलग से अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में वैसे ही अत्यधिक भीड़ होती है। यहां की रोजाना की ओपीडी आजकल 1600 के करीब है। अन्य अस्पतालों से भी रेफरल मरीज यहां आते हैं। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गर्भवती महिलाओं की कतारें लगी रहती हैं। अतिरिक्त बोझ पड़ने से काम और बढ़ता जा रहा है। इससे मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, जो मरीज गंभीर नहीं है उन्हें तो एक माह बाद का समय दिया जाता है। इससे मरीजों को खासी परेशानी होती है और बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। मरीजों शिखा, शिल्पा, ज्योती, दीक्षा, शालू आदि ने कहा कि यहां पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए एक दिन लग जाता है। भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। छुट्टी के अगले दिन तो खासी भीड़ होती है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि जो भी मरीज आता है, उसे इलाज उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें