फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भूमि पूजन और झंडा गाड़कर किया मेवा उत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
जाहू में मेवा उत्सव के शुभारंभ पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनी
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू में सोमवार को पहली बार सात दिवसीय मेवा उत्सव का आगाज हुआ। उत्सव को लेकर स्थानीय पंचायत घर से लेकर उत्सव स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा पूर्व विधायक सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहली बार शुरू हो रहे मेवा उत्सव में लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान सर्वप्रथम भूमि पूजन करके तथा झंडा गाड़कर उत्सव का शुभारंभ किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान मेवा उत्सव परिसर में कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वयं सहायता समूह ककरोल द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया। बिट्टू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए व्यंजनों का निरीक्षण करके सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने अपने संबोधन में कहा मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है इसे सुरक्षित रखना एवं संस्कृति को बचाए रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है की भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मेवा उत्सव की शुरुआत हुई है। इस दौरान भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आज मेवा उत्सव शुरू हो रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कमल देव राव, बलविंदर सिंह बबलू, ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, अतुल कड़ोहता, प्रकाश चौधरी, डॉक्टर दीप, वीरेंद्र कुमार, धर्मचंद, ओमप्रकाश नेगी पवन कुमार, एसडीएम संजय स्वरूप, तहसीलदार राहुल शर्मा, खंड विकास अधिकारी मयंक शर्मा, डीएसपी लालमन शर्मा जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, भूमि विकास बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, निदेशक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचंद्र पठानिया, पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा, गांव पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष राजन कपिल अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें